कच्छ(ईएमएस)। इंडियन कोस्ट गार्ड ने कच्छ के अरब सागर में गुरुवार की रात एक पाकिस्तानी नाव पकड़ी है। ‘अलवली’ नामक इस नाव पर 11 पाकिस्तानी मछुआरे सवार थे, जो भारतीय जलक्षेत्र में घुस आए थे। नाव बुधवार को कोस्ट गार्ड ने अरब सागर में पेट्रोलिंग के दौरान पकड़ी। पकड़े गए सभी मछुआरों को आगे की पूछताछ के लिए जखौ पोर्ट लाया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये मछुआरे मछली पकडऩे के मकसद से भारतीय जलक्षेत्र में घुसे थे। हालांकि यह साफ नहीं हुआ है कि पकड़े गए मछुआरों के पास मछली पकडऩे के सामान के अलावा कोई और संदिग्ध चीज मिली है या नहीं। मछुआरों से अलग-अलग जांच एजेंसियां उनसे पूछताछ कर रही हैं। कोस्ट गार्ड ने स्पष्ट किया कि समुद्र में एक पाकिस्तानी बोट पकड़ी गई है। इस मामले में जखौ मरीन पुलिस कार्रवाई कर रही है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बल को सौंप दिया जाएगा। विनोद उपाध्याय / 12 दिसम्बर, 2025