खरगोन (ईएमएस)। जिले के कसरावद थानाक्षेत्र से गुजर रहे माकडख़ेड़ा पुल से शनिवार- रविवार की दरमियानी रात अज्ञात व्यक्ति ने छलांग लगा दी। नदी में पानी का कम बहाव होने के चलते युवक पथरीली जगह पर गिरा, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाने के बाद पीएम के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नही हो सकी। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार रविवार सुबह शव नजर आने पर ग्राम सरपंच की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। मृतक ने रात के समय पुल पर अपने कपड़े उतारकर रखे और इसके बाद नर्मदा नदी में छलांग लगा दी। सूखे गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ईएमएस/नाजिम शेख/ 14 दिसंबर 2025