क्षेत्रीय
खरगोन (ईएमएस)। जिले के सक्रिय समाजसेवी जितेंद्र राठौर को विमुक्त घुमंतु एवं अद्र्धघुमंतु जनजाति महासंघ का युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानसिंह बघेल, प्रदेश अध्यक्ष केशर सिंह धनगर, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मोनू धनगर, रामकृष्ण बघेल एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौधरी ने की है। अपनी नियुक्ति पर राठौर ने पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि वह संगठन की रीति- निति के अनुरुप सक्रिय रुप से लोगों की नि: स्वार्थ भाव से सेवा कर संगठन की कार्य योजना को गति देने का प्रयास करेंगे। ईएमएस/नाजिम शेख/ 14 दिसंबर 2025