क्षेत्रीय
15-Dec-2025


ग्वालियर ( ईएमएस ) | शिव भक्त मंडल द्वारा अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास स्वामी वल्लभाचार्य महाराज की श्रीमद्भागवत कथा 17 दिसंबर से मदन मोहन मंदिर मुरार में आयोजित की जा रही है। कथा के पहले दिन कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी समिति के मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुगुल एवं मुख्य यजमान राकेश कुमार गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक आनंद शर्मा, संयोजक सुरेश मंडल ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर को सुबह 10 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी । इसके बाद व्यास पीठ का पूजन किया जाएगा। पहले दिन श्रीमद्भागवत के महात्म की कथा होगी। हर दिन मुख्य यजमान के साथ आठ अन्य बजमान होंगे। कथा के दौरान राधा-कृष्ण की सुंदर झांकियों का भी आयोजन किया जाएगा। कथा आरंभ होने से एक दिन पहले शाम चार बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।