मास्को (ईएमएस)। बीते तीन साल से जारी यू्क्रेन-रूस जंग में अब तक का सबसे बड़ा हमला पुतिन के देश पर हुआ है। रूस की सबमरीन पर यूक्रेन ने अटैक किया। अंडर वाटर ड्रोन अटैक से सबमरीन तबाह किया है। हालांकि यूक्रेन की तरफ से भी पलटवार जारी है। एक तरफ रशिया जो कि ऑपरेशन विंटर को अंजाम देने के लिए यूक्रेन के अलग-अलग शहरी इलाकों में प्लांटों में तबाही मचा रहा है। वहीं यूक्रेन भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। इस अटैक पर रूस का बड़ा दावा सामने आया है। दावे में बताया गया हैं कि रूसी सबमरीन पर हमला विफल रहा है। ये रूस की तरफ से दावा किया गया। सबमरीन को कोई नुकसान नहीं हुआ है। सबमरीन की कीमत 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर आंकी गई है। सबमरीन बनाने का खर्च 500 मिलियन यूएस डॉलर बताया जा रहा है। क्रीमिया में कई जगह धमाके रूसी गैस स्टेशन को निशाना बनाया गया। 48 घंटे से इसतरह के धमाके क्रीमिया में हो रहे हैं। क्रीमिया पर अलग-अलग जगहों पर निशाना साधा गया है। कई स्थानों पर बमबारी हुई है और गैस स्टेशन को इस बार टारगेट किया गया। यूक्रेनी फ्रंट लाइन से करीब 70 कि.मी. दूर है यह ड्रोन हमला। आशीष दुबे / 16 दिसंबर 2025