16-Dec-2025
...


- पुरानी रंजिश के चलते धमकी देने के बाद मारी थी गोली - फरार बदमाशो की धरपकड़ के प्रयास जारी भोपाल(ईएमएस)। भोपाल के देहात इलाके के ईट खेड़ी क्षेत्र में बीती 12 दिसंबर को बदमाशों द्वारा परिवार सहित शादी से लौट रहे पर गोलियां बरसाने की सनसनीखे घटना में पुलिस ने वारदात में शामिल दो मुख्य आरोपियों शाहबेज और फरदीन को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों का इलाके में जुलूस भी निकाला, जिससे आमजन में सुरक्षा का संदेश दिया जा सके। मामले में पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक आरोपियो के खिलाफ मामला कायम किया है, फिलहाल फरार बमदाशो की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। वहीं हमले में घायल दानिश अली हॉस्पिटल में भर्ती है, जहॉ उसकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। घायल दानिश का कहना है, कि शुक्रवार देर रात वह पत्नी के साथ ईटखेड़ी में एक दोस्त के रिसेप्शन में शामिल होने गया था। वहॉ से लौटते समय ईटखेड़ी कलारी के पास उसने कार रोकी। जैसे ही वह सड़क किनारे टॉयलेट कर रहा था, तभी बाइक पर सवार दो युवक उसके पास आकर रुके। अनहोनी की आंशका के चलते वह कार में बैठ गया। इससे पहले वह आगे बढ़ पाता तभी सामने से दो अन्य बाइकों पर आए करीब आधा दर्जन युवकों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे पकड़ा और कार से बाहर खीचंकर तीन से अधिक राउंड फायर किए। जिनमें दो गोलियां उसे लगीं इसके बाद आरोपियो ने चाकू से भी वार किए। इस बीच जब उसकी पत्नी ने मदद के लिए शोर मचाकर उसे बचाने की कोशिश की तब आरोपियो के हमले से उसकी पत्नी के हाथ में भी चाकू का वार लग गया। इसके बाद बदमाश यह कहते हुए फरार हो गये की हमने बोला था, गोली मारेंगे, गोली मार दी। दानिश का कहना है कि आरोपियों से उसकी पुरानी रंजिश है। स्टेशन पर रहने वाले रूसी से पहले भी उसका विवाद हो चुका है। रुसी के साथियों ने ही उस पर हमला किया है। सूत्रो के अनुसार शनिवार देर रात ही पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दो आरोपियो शाहबेज और फरदीन को हिरासत में ले लिया है। वहीं फरार शन्नू और जुबैर सहित अन्य की गिरफ्तारी में दो टीमें लगातार जुटी है। घायल दानिश की सर्जरी कर उसके पैर में लगी गोली को निकाला गया। उपचार के दौरान उसकी हालत में सुधार हो रहा है। उसके हाथ और पांव में छुरी से एक दर्जन से अधिक वार किए गए हैं। अलग-अलग घावो पर करीब 42 टांके लगाए गए हैं। घायल दानिश स्टेशन बजरिया इलाके में रहते हुए रेलवे में पार्सल ठेकेदारी करता है। बताया गया है कि उसके ऊपर पूर्व में कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। - संदेही मास्टरमांइड रुसी ने वीडिया जारी कर खुद को बेकसूर बताया वहीं घटना के बाद गोलीकांड के मुख्य संदेही आरोपी बताए जा रहे बदमाश रूसी की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है। जारी वीडियो में रूसी कह रहा है की वह घटना से तीन दिन पहले से ही दिल्ली में था। उसका कहना है, कि दानिश के परिवार से उसका पुश्तैनी विवाद जरूर है, इसी वजह से उसका नाम इस मामले में घसीटा जा रहा है। रूसी ने कहा कि घटना से उसका कोई लेना-देना नहीं है, और फरियादी पक्ष पुरानी रंजिश के चलते उसे जबरन जेल भिजवाना चाहता है। हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी हमलावर आरोपियो की गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ किये जाने के बाद ही साफ हो सकेगा की वारदात में संदेही आरोपी रुसी की कोई भुमिका है, या नहीं। फिलहाल पुलिस आगे की जॉच कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जा रही है। जुनेद / 16 दिसंबर