राज्य
17-Dec-2025


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने फर्जी आयकर अधिकारी बनकर ज्वेलर से सोना लूटने के मामले में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लूटा हुआ सोना और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपी की पहचान शेख अकबर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे सी पार्क से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेख अकबर उर्फ शेख अकरम (49) निवासी डी-डी-ए फ्लैट्स, मदनगीर, डॉ. अंबेडकर नगर, दक्षिण दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना प्रसाद नगर में दर्ज एफआईआर संख्या 577/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/17/ दिसंबर/2025