राज्य
17-Dec-2025
...


इन्दौर (ईएमएस) दीपेंद्र सिंह सोलंकी के मुख्य आतिथ्य में 69 मिस्टर मध्यप्रदेश बॉडी बिल्डिंग एवं मेंस फिजिक प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते दानिश अली सीनियर मिस्टर म.प्र. बने। वहीं मजहर अली मेन फिजिक में मिस्टर म.प्र. बने। हैंडिकैप्ड में गौरव सेन सफल रहे। गर्ल्स में सौम्या और पल्लवी और रेखा अरोड़ा प्रथम रही। प्रतियोगिता में प्रदेश के 250 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। विभिन्न वर्गों में अल्फाज लोहानी, अरसद, सोनू चौहान, महावीर राठौड़, अक्षत, वैभव, गणेश, जय किरण, शिवम, सागर कौशल, अनस, अनंत सिंह, कार्तिक ढांड, हारून हुसैन, श्याम, बादल सोलंकी, मुस्तफा, राहुल सोनी सफल रहे। निर्णायक सुरेश शर्मा, कैलाश सुरागे, ब्रजभूषण, घनश्याम पाल, अजमत खान, शकील खान, मुस्तफा, श्याम पवार, कमलेश प्रथम, जुबेर कुरैशी, डॉ राजेंद्र नायक, मनोवर, सोनू पटेल, नीरज परछाइयां थे। संचालन मोहन सिंह राठौड़ ने किया। आभार रितेश वीरांग ने माना। आनन्द पुरोहित/ 17 दिसंबर 2025