- सीएम डॉ. मोहन यादव की घोषणा को अमलीजामा पहनाने की कवायद भोपाल (ईएमएस)। होमगार्ड स्थापना दिवस पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में 5 हजार होमगार्ड की भर्ती कराने की घोषणा की है। इस घोषणा को अमलीजामा पहनाने की कवायद शुरू हो गई है। होमगार्ड मुख्यालय चाहता है कि भर्ती परीक्षा कराने के लिए सरकार एजेंसी तय करे। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि कर्मचारी चयन बोर्ड होमगार्ड की भर्ती परीक्षा करा सकता है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद प्रदेश में होमगार्ड के 5 हजार पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही इसके लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। होमगार्ड मुख्यालय ने इसके लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कराने का सुझाव शासन को भेजा है। इस सुझाव पर अमल होता है तो पहली बार होमगार्ड में चयन के लिए पहली बार ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। होमगार्ड मुख्यालय के उप महानिरीक्षक मनीष अग्रवाल का कहना है कि पहली बार किसी सरकारी एजेंसी से होमगार्ड के पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा कराने का सुझाव है क्योंकि अभी तक विभाग ही होमगार्ड के जवानों की भर्ती करता था। होमगार्ड के पास पर्याप्त संसाधन नही दरअसल होमगार्ड विभाग के पास पर्याप्त संसाधन नहीं है कि वो इतनी संख्या में पदों को भरने के लिए स्वयं परीक्षा का आयोजन करे। इस लिए होमगार्ड मुख्यालय की ओर से शासन को पत्राचार किया गया है। जिसमें ऑनलाइन परीक्षा कराने का आग्रह किया गया है। जिसमें उल्लेख है कि किसी सरकारी एजेंसी से होमगार्ड चयन लिखित परीक्षा कराई जाए ताकि इसमें एकरूपता और परिदर्शिता बनी रहे। अभी तक पुलिस सहित कई विभागों की लिखित परीक्षा ईएसबी कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा कराई जा रही है। इस लिए माना जा रहा है कि ईएसबी को ही होमगार्ड चयन लिखित परीक्षा कराने का जिम्मा सौंपा जाएगा। 5 हजार होमगार्ड में से 488 पदों की भर्ती महाकाल मंदिर की सुरक्षा को लेकर होगी। अभी तक निजी सुरक्षा एजेंसी के जवान महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था संभालते थे। कई बार निजी सुरक्षा एजेंसी में लगे सुरक्षा गार्ड को लेकर विवादित स्थिति बन चुकी है। इसी को देखते हुए सरकार ने निर्णय लिया की मंदिर की अंदर और बाहर की सुरक्षा का जिम्मा होमगार्ड जवानों के हाथ में होगा। शारीरिक परीक्षा विभाग ही लेगा वहीं शारीरिक परीक्षा विभाग ही लेगा। प्रदेश में 2023 की स्थित में होमगार्ड के 4532 पद रिक्त है जिन पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। अधिकारियों का कहना है कि होमगार्ड के जवानों को ही एसडीआरएफ में बल के तौर पर प्रतिनियुक्ति पर लिया जा रहा है। इस लिए होमगार्ड जवानों की आवश्यकता निरंतर बढती जा रही है। दरअसल होमगार्ड स्थापना दिवस पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने 2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महाकुंभको लेकर 5 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा की थी। साथ ही होमगार्ड के लिए स्थाई आवास की पात्रता देने की बात भी कही थी। इसके अलावा उन्होने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों के युवाओं को होमगार्ड की भर्ती के लिए बेगा, भारिया और सहारिया बटालियन पर विचार करने को लेकर पोस्ट की। विनोद / 18 दिसम्बर 25