क्षेत्रीय
18-Dec-2025
...


भोपाल(ईएमएस)। मध्य प्रदेश में साल 2025 में आनलाइन फॉयनेंनशियल फ्रॉड की सबसे ज्यादा घटनाए राजधानी भोपाल में सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार साइबर ठगों ने भोपाल में इस साल करीब 4,330 लोगो को अपना शिकार बनाते हुए 49 करोड़ 87 लाख रुपए की रकम ठगी है। वहीं प्रदेश में आनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के ऑकड़ो का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर आया। सायबर ठगोरो ने प्रदेश के अलग-अलग शहरो में रोजाना लगभग 74 लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। साल 2025 में नवंबर माह तक 26,099 लोगों के साथ वित्तीय धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। राज्य साइबर सेल के अनुसार अब तक प्रदेश में लोगों से 298 करोड़ से ज्यादा की ठगी दर्ज की गई है। हालांकि बीते साल 2024 की तुलना में यह आंकड़ा कम है। बीते साल 29,797 लोगों के साथ धोखाधड़ी कर 359 करोड़ रुपए ऐंठे गए थे। हालांकि जानकारो का मानान है की साल पूरा होने पर यदि आंकड़ों की तुलना की जाएगी तो लगभग पिछले साल के बराबर ही आंकड़ा रहने वाला है। ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलो में प्रदेश में भोपाल और इंदौर में सबसे अधिक शिकायतें सामने आई हैं। जुनेद / 18 दिसंबर