क्षेत्रीय
21-Dec-2025
...


जगदलपुर (ईएमएस)। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप एवं पूर्व बस्तर सांसद दिनेश कश्यप की माता मानकी देवी कश्यप का रविवार को निधन हो गया। बताया गया कि वह पिछले कई दिनों से अस्वस्थ्य थी। उनके उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को मंत्री केदार के गृहग्राम भानपुरी फरसागुड़ा में आज रविवार काे उनकी मां का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मंत्री केदार कश्यप ने सोशल मीडिया फेसबुक पर उनके मां की निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरी पूज्य माताजी मनकी देवी कश्यप हमारे बीच नहीं रहीं । सुधीर जैन /चंद्राकर/21 दिसंबर 2025