अंतर्राष्ट्रीय
21-Dec-2025


नई दिल्ली (ईएमएस)। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति इलॉन मस्क की संपत्ति 750 बिलियन डॉलर (67.18 लाख करोड़) पार कर गई है। मस्क नेटवर्थ का यह आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं। इससे पहले 16 दिसंबर को मस्क की संपत्ति 600 बिलियन (डॉलर 54 लाख करोड़ रुपए) पर पहुंची थी। यह बढ़ोतरी डेलावेयर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से आई, जिसने मस्क का 56 बिलियन डॉलर का टेस्ला पे पैकेज बढक़र 139 बिलियन डॉलर हो गया। फोब्र्स बिलियनेयर्स इंडेक्स में मस्क की नेटवर्थ इस समय 649 बिलियन डॉलर दिख रही है। ये भारत के टॉप 40 सबसे अमीरों की कुल वेल्थ के बराबर है। इसके साथ ही मस्क की वेल्थ उनके बाद आने वाले दुनिया के सबसे रिचेस्ट टेक बिलियनेयर्स (लैरी पेज 252.6 बिलियन, लैरी एलिसन 242.7 बिलियन, जेफ बेजोस 239.4 बिलियन) की कुल संपत्ति से ज्यादा है। विनोद उपाध्याय / 21 दिसम्बर, 2025