लेख
22-Dec-2025
...


शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, पौष शुक्ल पक्ष, हेमंत रितु गुरु अस्त पूर्वे तिथी, तीज, मंगलवासरे, श्रवण नक्षत्रे, व्यय योगे, गरकरणे, मकर की चंद्रमा, भद्रा 39/23 विनायकी चौथ व्रत , रवियोग 56/58 रोग विमुक्ता, स्नान मुर्हूत तथापि दक्षिण दिशा की यात्रा शुभ उत्तम फलदायी होगी| आज जन्म लिए बालक का फल.......... आज जन्म लिया बालक योग्य बुद्धिमान, शिक्षक, शिक्षाविद, शिक्षा शास्त्री तथा उत्तम वृत्तिवाला, कुशल कथा वाचक, पंड़ित, विद्वान, योगी भोगी, उत्तम वृत्ति वाला, व्यापारी, सुशील, कोमल, उत्तम व्यापारी तथा नौकरी पेशेवाला, कर्मशील होगा। मेष राशि :- आपके शुभ चिंतक व मित्र भी आप से खिन्न रहेंगे, किनतु कार्य बनेंगे, ध्यान दें। वृष राशि :- शरीर, स्त्री कष्ट, पद परिवर्तन, उन्नति, नौकरी से लाभ होगा, कार्य होगे। मिथुन राशि :- आर्थिक कष्ट, विरोधियों का प्रभाव, निर्माण के कार्यों में बाधा, रुके कार्य होगे। कर्क राशि :- संतान पीड़ा, चोट चपेट ऑपरेशन की संभावना अवश्य बनेगी, ध्यान दें। सिंह राशि :- शारीरिक सुख, पत्नी-भ्रातृ कष्ट होवे, व्यापार लाभ, स्त्री सुख होगा। कन्या राशि :- शारीरिक सुख, पत्नी-भ्रातृ कष्ट होवे, कार्य लाभ होगा, ध्यान रखे। तुला राशि :- शत्रु व रोग पर धन व्यय होगा, सफल यात्रा, व्यापार के कार्य में सफलता होगी। वृश्चिक राशि :- शारीरिक चोट, दुर्घटना संभावित, शत्रु का प्रभाव अवश्य बढ़ेगा। धनु राशि :- शरीर आदि सुख, व्यापारिक यात्रा किन्तु निर्माण के कार्य में सफलता हो। मकर राशि :- नेत्र पीड़ा, आर्थिक हानि, विद्या बाधा, पत्नी को पीड़ा, कष्ट अवश्य होगा, ध्यान दें। कुंभ राशि :- अभीष्ट सिद्ध, राज भय, कार्य बाधा, राजकार्य में रुकावट का अनुभव होगा। मीन राशि :- विरोधियों का दमन, सुख साधन की प्राप्ति तथा पारिवारिक प्रभाव समाज में होगा। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका