राष्ट्रीय
24-Dec-2025


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने बताया कि राष्ट्रपति के कार्यकारी आदेश के मुताबिक 24 से 26 दिसंबर तक नियमित कांसुलर सेवाएं बंद रहेगी। इस आदेश के तहत संघीय सरकार के कार्यकारी विभागों और एजेंसियों को इन तिथियों पर काम बंद रखना होगा। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले भी अपने कार्यकाल में, 2018, 2019 और 2020 में संघीय कर्मचारियों के लिए क्रिसमस की पूर्व संध्या पर छुट्टी दी थी। इसके बाद राष्ट्रपति बाइडेन ने 2024 में भी ऐसा ही किया था। अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास 24 से 26 दिसंबर तक बंद रहेगा। यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यकारी आदेश के कारण लिया है। इस दौरान, सामान्य कांसुलर सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। यह घोषणा राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से क्रिसमस की पूर्व संध्या और क्रिसमस के अगले दिन को अधिकांश संघीय कर्मचारियों के लिए छुट्टी घोषित करने के कुछ दिनों बाद आई है। अमेरिकी दूतावास ने बताया कि यू.एस. दूतावास और वाणिज्य दूतावास भारत में 24 से 26 दिसंबर 2025, शुक्रवार तक बंद रहेगा। जैसा कि कार्यकारी विभागों को बंद करने के लिए राष्ट्रपति के कार्यकारी आदेश में कहा गया है। नोटिस के अनुसार, सेवाओं का यह बंद 24 से 26 दिसंबर, 2025 तक घोषित किया गया है। इसलिए, वाणिज्य दूतावास की सेवाएं 26 दिसंबर, 2025 से फिर से शुरू होगी। इसके अलावा, आदेश में कहा गया है कि कार्यकारी विभागों के प्रमुख यह तय कर सकते हैं कि राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा या अन्य सार्वजनिक आवश्यकता के कारणों से कौन से कार्यालय और प्रतिष्ठान खुले रहने चाहिए। आशीष दुबे / 24 दिसंबर 2025