नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली में नमाज पढ़कर लौट रहे 60 साल के बुजुर्ग लौट रहे थे। रास्ते में एक शख्स ने उनकी छाती पर चाकू घोंप दिया। हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर अरेस्ट हो चुका है और उसपर 30 से अधिक मामले दर्ज हैं। सेंट्रल दिल्ली के रकाबगंज में संपत्ति विवाद को लेकर 60 वर्षीय व्यक्ति पर चाकू से हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में 42 वर्षीय जुगनू उर्फ जियाउद्दीन को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। घटना 20 दिसंबर को शाम करीब 5:45 बजे रकाबगंज में बड़ी मस्जिद के निकट हुई, जब पीड़ित नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान आरोपी ने उस पर हमला किया, जिससे उसकी छाती में गंभीर घाव आए। घायल व्यक्ति को उसका बेटा लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल ले गया, जहां उनका इलाज जारी है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/24/दिसंबर/2025