राज्य
इन्दौर (ईएमएस) आगामी 19 अप्रैल को देवगुराड़िया में दशनाम गोस्वामी समाज द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सामूहिक विवाह आयोजन की प्रथम पत्रिका श्री खजराना गणेश मंदिर और श्री गुटकेश्वर महादेव मंदिर में अर्पित की गई। इस अवसर पर महामंडलेश्वर राजगुरु महाराज, नरेंद्र गिरि, दौलत गिरी, संतोष गिरि, सुधीर गिरि, विनोद गिरि, जितेंद्र गिरि, रतन वन, बृजेश पुरी, सतीश पुरी, दिनेश पुरी, राजा पुरी, दिनेश गिरी, भगवान भारत, मनीष पुरी, आनंद गिरि, सतीश पुरी, दीपक गिरी, राजेश पुरी, राहुल पुरी आदि उपस्थित रहे। आनन्द पुरोहित/ 24 दिसंबर 2025