अंतर्राष्ट्रीय
25-Dec-2025


लंदन (ईएमएस)। यह खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है, जहाँ एबो नोआ नामक व्यक्ति ने महाप्रलय टलने का एक बेहद अजीबोगरीब कारण बताया है। एबो ने पहले दावा किया था कि 25 दिसंबर से इतनी भीषण बारिश शुरू होगी कि पूरी दुनिया में महाप्रलय आ जाएगा। उसका कहना है कि उसने भगवान से प्रार्थना करके इस प्रलय को टलवा दिया है। एबो के अनुसार, उसने प्रलय से बचने के लिए जो नावें बनाई थीं, वे लोगों की भारी भीड़ के हिसाब से कम पड़ गई थीं। घाना और दुनिया के अन्य हिस्सों से आने वाले लोगों के लिए पर्याप्त जगह न होने के कारण उसने और समय मांगा है। उसने स्पष्ट किया है कि वह नाव में जगह के लिए कोई टिकट नहीं बेच रहा है और न ही पैसे ले रहा है। उसने लोगों से कहा है कि फिलहाल वे घर पर रहकर मजे करें और जल्दबाजी न करें। एबो नोआ इन दिनों अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और अजीब दावों के लिए वायरल है। वह अक्सर मर्सिडीज कार में घूमते हुए वीडियो बनाता है, जिसे लेकर लोग उसे ट्रोल भी करते हैं। कई लोग इसे केवल चर्चा में बने रहने का एक तरीका (पब्लिसिटी स्टंट) मान रहे हैं। वैज्ञानिक रूप से ऐसी भविष्यवाणियों का कोई आधार नहीं होता है और मौसम विभाग ने भी ऐसी किसी असामान्य बारिश की चेतावनी नहीं दी है। एबो ने दावा किया कि उन्होंने परमेश्वर के सेवकों से बात की। प्रलय से बचने के लिए नावों में शरण लेने आने वाले लोगों की संख्या देखते हुए उन्होंने अतिरिक्त नाव बनाने का समय दिया है और फिलहाल के लिए प्रलय को टाल दिया गया है। एबो ने कहा कि लोग अब जल्दबाजी न करें। नाव में जगह बुक करने के लिए यहां हड़बड़ाकर न आए। मैं कोई टिकट नहीं बेच रहा और न ही लोगों से पैसे ले रहा हूं। इसलिए लोग घर में रहे और मजे करें। एबो के इस नए दावे के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो प्रलय को डाल देने का दावा कर रहा है। इन दिनों एबो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। उसकी कई सारी वीडियो वायरल है। इनमें वे अपने अजीबोगरीब दावे करते दिखाई देता है। कई वीडियो में मर्सिडीज कार में बैठा दिखाई देता है। आशीष दुबे / 25 दिसंबर 2025