अंतर्राष्ट्रीय
25-Dec-2025


लाओस/नाम पेन्ह (ईएमएस)। थाईलैंड और कंबोडिया की बॉर्डर पर थाई सेना ने भगवान विष्णु की एक मूर्ति तोड़ दी। थाई सैनिकों ने बुलडोजर चलाकर मूर्ति को गिरा दिया। कंबोडिया ने इसे लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि मूर्ति उसके इलाके में थी, जिसे थाईलैंड ने अवैध तरीके से गिरा दिया। मूर्ति की ऊंचाई 30 फीट बताई जा रही है। कंबोडिया के प्रीह विहार प्रांत के सरकारी प्रवक्ता किम चानपनहा ने कहा कि इस मूर्ति को 2014 में थाईलैंड की सीमा से करीब 100 मीटर दूर बनाया गया था। भारत ने मूर्ति तोड़े जाने की खबरों पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को धार्मिक प्रतीकों का अपमान दुनिया भर के श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करता है और ऐसे काम नहीं होने चाहिए। विनोद उपाध्याय / 25 दिसमबर, 2025