वीरबाल दिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने श्री गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादे जोरावर सिंह, फतेह सिंह के बलिदान के सुनाएं किस्से अशोकनगर (ईएमएस) । भारतीय जनता पार्टी द्वारा वीर बाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को स्थानीय गांधी पार्क पर सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह, के वीर सपूत साहबजादे जोरावर सिंह जी, फतेह सिंह के बलिदान दिवस के निमित्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डॉक्टर हरवीर सिंह रघुवंशी ने बताया कि इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि साहबजादे जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह का बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है, जो हमें धर्म सत्य और राष्ट्र की रक्षा के लिए हर परिस्थितियों में अडिग रहने की प्रेरणा देता है। वीर साहबजादों का त्याग आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए साहबजादों की वीरता और शहादत का बखान किया। तथा उन्हें सादर नमन किया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी के पूरे परिवार ने मुगलों की क्रूरता का साहस के साथ मुकाबला किया। और धर्म की रक्षा के लिए शहादत दी, लेकिन धर्म नहीं बदला। बीरबल दिवस कार्यक्रम के प्रभारी मलकीत सिंह संधू के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी द्वारा उक्त कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान मलकीत सिंह संधू ने 21 से 27 दिसंबर चलने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया, मनोज शर्मा सहित बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ईएमएस / दिनांक 26/12/025