क्षेत्रीय
27-Dec-2025


गुरैया में हर शनिवार को लगता है विशेष हाट बाजार छिंदवाड़ा (ईएमएस)। गुरैया सब्जी मंडी छिंदवाड़ा में साप्ताहिक जैविक हाट बाजार शनिवार को फिर लगा। यह इस हाट बाजार का तीसरा सप्ताह था। इस बार भी बड़ी संख्या में शहरवासियों यहंा पहुंचे और जैविक हाट बाजार से सब्जियां ओर अन्य सामग्रियां खरीदी। ध्यान रहे हर सप्ताह शनिवार के दिन यह बाजार लगता है। साप्ताहिक जैविक हाट बाजार सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। साप्ताहिक जैविक हाट बाज़ार शुरू होते ही शहरवासियों का भारी उत्साह दिखा। लगभग दो घंटे में ही 80 प्रतिशत उत्पादों की बिक्री हो गई। लोगों ने ताज़ी सब्जियां चना, साग, सरसों साग, पालक, मेथी, बथुआ, चौलाई भाजी की खरीदी सबसे पहले की। जैविक प्राकृतिक ताज़ी मटर की भी माँग रही। टमाटर, बैगन, मिर्च, मूली, गाजर, शलजम, आलू, प्याज, लहसुन एवं गुड़, दालें आमजन ने ख़रीदा। ध्यान रहे कलेक्टर के निर्देशन में कृषि विभाग के प्रयासों से गुरैया स्थित सब्जी मंडी में प्राकृतिक और जैविक सब्जियों के साथ उन्य घरेलू खाद्य सामग्रियों, मसालों के साथ अनाजों की बिक्री का एक केंद्र शुरू किया गया है। रासायनिक उर्वरकों और रासायनिक कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से उत्पादित सब्जियों, अनाजों के उपयोग से गंभीर बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। इस साप्ताहिक जैविक हाट बाजार से शुद्ध और विषमुक्त खाद्यान्न, सब्जियां, फल आदि आसानी से एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इसकी शुरुआत दिसंबर के दूसरे सप्ताह में की थी। सप्ताह में एक दिन यह बाजार लगाने का निर्णय लिया गया। पहले ही बाजार में लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंंचे। ईएमएस/मोहने/ 27 दिसंबर 2025