नई दिल्ली( ईएमएस)। भारत सरकार ने राज्यसभा में आधिकारिक रूप से स्वीकार किया है कि रूसी सशस्त्र बलों के साथ कार्यरत 26 भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि सात भारतीय अभी भी लापता हैं। अब तक 10 भारतीय युवाओं की रूसी सेना में मौत की पुष्टि हो चुकी है। सरकार ने बताया कि ये भारतीय नागरिक विभिन्न परिस्थितियों में रूसी सैन्य तंत्र से जुड़े थे और यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि में उन्हें सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से युद्ध क्षेत्रों में तैनात किया गया। कई मामलों में युवाओं को एजेंटों द्वारा बेहतर वेतन और नौकरी का झांसा देकर रूस ले जाया गया, लेकिन बाद में उन्हें सैन्य अनुबंधों में फंसा दिया गया। मृतकों में तीन पंजाब से और बाकी उत्तर प्रदेश और जम्मू से हैं। सुबोध/ २८ -१२-२०२५