क्षेत्रीय
29-Dec-2025


बिलासपुर (ईएमएस)। शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार बदमाशों की धरपकड़ कर रही है। इसी क्रम में रविवार को सिविल लाइन पुलिस ने अशांति फैलाने वाले बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के दायरे में आने वाले आरोपियों में रोहित कुमार पटेल 24 वर्ष, निवासी मगरपारा थाना सिविल लाइन, चंचल मेहरा उर्फ चंचल भोई 32 वर्ष, निवासी कोटापुरी थाना सकरी, जितेश नागदेव उर्फ जीतू 35 वर्ष, निवासी मसानगंज सिंधी कॉलोनी थाना सिविल लाइन तथा संजय कोसले 24 वर्ष, निवासी मगरपारा शामिल हैं। सिविल लाइन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कड़ी और त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी। मनोज राज/योगेश विश्वकर्मा 29 दिसंबर 2025