कोलकाता (ईएमएस)।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि लोगों को तब ज्यादा दिक्कत होती है जब मैं ईद में जाती हूं। मैं सेक्यूलर हूं और मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं। मैं अपने राज्य और देश से बेहद प्यार करती हूं। आपको बता दें कि सीएम ममता बनर्जी ने कोलकाता में दुर्गंगन की आधारशिला रखी है। उन्होंने इस मौके पर कहा कि मैं आज का कार्यक्रम बंगाल के लोगों और बंगाल की धरती को समर्पित करती हूं। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर फाइनल हो चुका है,अब निर्माण शुरू होगा। आज का दिन बेहद शुभ है। हम चाहते हैं कि बंगाल के दुर्गंगन के लिए यूनेस्को मान्यता को सुरक्षित और उजागर करना चाहते हैं। पहले की साइट 12 एकड़ थी, यह बड़ी है और अधिक कार पार्किंग की आवश्यकता है। यह एक सुविधाजनक स्थान है।इसमें 1 लाख श्रद्धालुओं को रखने की क्षमता है। सीएम ममता ने कहा कि धर्म व्यक्तिगत पसंद है लेकिन त्यौहार सभी के लिए हैं। इसमें 365 दिन मां दुर्गा को समर्पित रहेंगे। वहीं प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। परिसर में हमारी दुकानें भी होंगी।दुर्गनंग के लिए खाका तैयार है।आज से काम शुरू हो जायेगा। मंदिर प्रांगण में एक लाख श्रद्धालु समा सकते हैं। चारों ओर पेड़ होंगे। 1000 खंभे खड़े किए जाएंगे। गर्भगृह सेंटोरम 69 फीट ऊंचा होगा। सुबोध/ २९ -१२-२०२५