मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ल, लो, अ आपकी राशि का स्वामी मंगल है। यह माह कुछ विशेषताएं लिए है, मेहनत के चलते भाग्य का सितारा बुलंद होगा| शनि का उपाय करें, कोई तुम्हें नाहक परेशान करने का प्रयास करेगा| आवश्यक वस्तु की खरीदी होगी, पदोन्नति की खबर से मन खुश होगा, राजनीतिक लाभ का सुयोग है| शौक की वस्तु की खरीदी होगी| शुभ समाचार मिले| अचानक लाभ प्राप्त होगा, प्रभु दर्शन होगा| उन्नति प्रद समाचार संपन्न सुख होगा| नए काम का सुयोग सामाजिक सम्मान बढ़ेगा प्रतियोगिता तथा लंबी यात्रा का विचार बनेगा| स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे| रुका धन आयेगा, अधूरा काम पूरा होगा| महिलाएं इच्छित वस्तु प्राप्त करेगी| पड़ोसी से आनंद का अनुभव होगा| नया रास्ता खुलेगा, देश विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, अधूरा काम पूरा, नए मित्रों से फायदा होगा, राज समाज में जनसंपर्क बनेगा, लंबी यात्रा के योग बनेंगे| काम की रुपरेखा बनेगी, अनावश्यक दौड़ धूप से बचे रहे। वृष राशि- ई, ओ, ए, वा, वी, वू, वे, वो आप की राशि का स्वामी शुक्र है। रचनात्मक कार्य संगीत, साहित्य, पढ़ाई लिखाई में रुचि बढ़ेगी| इच्छित सामान की खरीदी होगी, देश विदेश से शुभ समाचार आयेंगे, कार्य वृद्धि, समृद्धि के लिए समय अच्छा रहेगा, महत्वपूर्ण योजना अधूरी रह सकती है| स्थान परिवर्तन सुखद नहीं, आश्वासन अधूरें होंगे, समय कमजोर है| रोजमरा के कार्य में वृद्धि होगी, यात्रा लाभप्रद रहेगी, सुख सुविधा की वस्तु मिलेगी, पड़ोसी को ईष्या होगी| मामूली विवाद से बचे| गृह चाल, भाग्य विकास में सहायक है| मित्र सहयोग से योजना पूरी होगी| परिवार में चहल पहल बढ़ेगी, शत्रु षड़यंत्र से बचे रहे| रोजमर्रा के कार्यो में कोताही न बरते, व्यापार में आश्चर्यजनक लाभ होगा, दूर समीप की यात्रा का योग बनेगा| देवपूजन का लाभ मिलेगा, कार्य आरंभ कीजिए, सफलता मिलेगी| जमीन जायदाद, वाहन आदि का सुख मिलेगा| विरोध से बचे रहे, व्यर्थ के झगड़े झमेले से बचे रहे, विकास को बल मिलेगा| आगम प्राप्ति का नया रास्ता खुलेगा, राज समाज में मान सम्मान बढ़ेगा| समय का सही उपयोग करने वालें लाभ के भागीदार रहेंगे| राजनीति के क्षेत्र में सितारा बुलंद होगा, जमीन जायदाद वाहन आदि का सुख मिलेगा| गोचर की अनुकूलता से मन प्रसन्न रहेगा, धार्मिक कार्य की इच्छा बलवती होगी| मंगल उत्सव की सूचना मिलेगी| देश देशांतर से समाचार आयेंगे| जीवन साथी उलझन पैदा कर सकता है| बढ़ते उत्तरदायित्व को संभाल लेंगे। मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ड., छ, के, को, ह आपकी राशि का स्वामी बुध है। इष्ट मित्रों का समागम होगा तथा लाभ होगा| आनंद का अनुभव होगा, नए कार्य का प्रारंभ होगा| परस्पर नोंक झोंक के योग बन रहे हैं| वाणी पर नियंत्रण बनाए रखे| दाम्पत्य सुख मिलेगा, समय कुछ विशेषताएं लिए आ रहा है| मेहनत के चलते सितारा बुलंद होगा, नेताओं से संबंधों का फायदा मिलेगा| शुभ समाचार मिलेगा, कानूनी विवाद सुलझ जायेंगे, आपके कार्य में बाधा होगी| कानूनी विवाद नया मोड़ ले सकता है| योजना पूर्ति में किसी का सहयोग मिलेगा| आपको लाभ मिलेगा| मित्र सहयोग से अधूरा काम पूरा होगा, परिवार में जिम्मेदारी का योग बढ़ेगा, स्थान परिवर्तन सुखद रहेगा, परिवार में जिम्मेदारी का बोझ बढ़ेगा| बढ़ते जन संपर्क का फायदा मिलेगा, मंगल उत्सव में जाने का अवसर मिलेगा, अपने कर्तव्यों का सही ढंग से पालन करे| बैंक बैलेंस बढ़ेगा, वाणी पर नियंत्रण रखे| प्यार प्रीत का चक्कर चलेगा, बढ़ती जिम्मेदारियों को संभालने में आय कुशल तथा सक्षम होंगे| ध्यान रखे। कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो आपकी राशि का स्वामी चंद्रमा है। साहित्य संगीत के प्रति रुचि बढ़ेगी| नई जिम्मेदारियां उठाने में आप सक्षम होंगे| मान सम्मान में वृद्धि होगी| स्थानातंरण लाभ प्रद हो सकता है| कानूनी पचड़ो में उलझ सकते है| परिवार में खुशियां मिलेगी, सुख के साधन प्राप्त होंगे| व्यवसाय में रुकावट आ सकती है मित्रों का सहयोग मिलेगा, नौकरी पेशा वर्ग खुश रहेगा| सामाजिक समस्याएं सुलझेगी, तथा घूमने फिरने का अवसर मिलेगा| भ्रम, संघर्ष अधिक, लाभ कम मिलेगा| शत्रुजनित षड़यंत्र अनुकूल होंगे, राज समाज में मान बढ़ेगा| काम को पूरा करने में सहयोग मिलेगा| राजनीति में सफलता मिलेगी| गृहस्थी में हास्य रस बढ़ेगा, हंसी मजाक में समय बीतेगा, मित्रों के सहयोग से भाग्य का रास्ता खुलेगा| कारोबार में बदलाव होगा| जमीन जायजाद वाहन तथा पशु पक्षी का लेन देन फलदायी होगा| रुका हुआ धन मिलेगा, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे| कानूनी विवाद नया मोड़ लेगा, उच्चाधिकारियों से सावधान रहे| मेहनत के चलते नई योजना का काम मिलेगा| गंभीरता और धर्म से काम करे, सफलता आप के कदम चूमेगी, विरोधी षड़यंत्र रच सकते है| प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी| समय फायदेमंद रहेगा| नई योजना के काम मिलेगा। सिंह राशि- मू, मे, मो, रा, टी, टू, टो, ही, हू, हे आपकी राशि का स्वामी सूर्य है। साहित्य संगीत के प्रति रुचि जागृत होगी| नई जिम्मेदारियां उठाने में आप सक्षम होंगे| मदद की आशा न करे| मान सम्मान में वृद्धि होगी| आश्वासन अधूरे, भाग्य की विडम्बना जाने, स्थानान्तर लाभ प्रद हो सकता है| कानूनी पचड़े में उलझ सकते है| परिवार में खुशियां होगी| सुख के साधन होंगे| व्यवसाय में रुकावट आ सकती है| मित्र सहयोग मिलेगा| नौकरी पेशा वर्ग खुश रहेगा| व्यक्तिगत समस्या सुलझेगी, सपरिवार कहीं घूमने फिरने का अवसर मिलेगा| नित्यानंद का अनुभव होगा| बढ़ती इच्छाओं पर काबू पाना मुश्किल होगा| भाग्य आप की प्रतीक्षा कर रहा है| जमीन जायदाद खरीद फरोख्त में लाभ होगा| जोड़ तोड़ के काम में सफल होंगे| मानसिक शांति मिलेगी| समस्याओं का समाधान होगा| आर्थिक तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा| दामपत्य में सुख मिलेगा| देश विदेश के समाचार मिलेंगे| व्यवसाय में कोई नया समझौता आ सकता है| अध्ययन में समय बीतेगा| अत्याधिक संघर्ष दौड़धूप रहेगी| परस्पर अंतर विरोध से बचे रहे| कार्य की कुशलता से ईष्या के भाव उमडेंगे| समय स्थिति का ध्यान अवश्य ही रखेंगे। कन्या राशि- टा, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पा आपकी राशि का स्वामी बुध है। आपकी घूमने फिरने की इच्छा बलवती होगी| शासकीय उलझनों से बचे, मंगलोत्सव मिलन तथा उत्साह होगा| विरोधी प्रबली होंगे, उनसे बचे| स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा| जीवनसाथी का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा| चाल कार्यों में रुकावटें आयेगी| दूर समीप की यात्रा संभव है| व्यर्थ भ्रमण विवाद से बचे रहे| बिगड़े काम बनने की पूर्ण आशा है| मिले जुलेफल मिलेंगे, मित्रों से आर्थिक मदद मिलेगी, मनोइच्छित वाहन भूमि आदि का लेन देन होगा| घर परिवार में मंगल उत्सव के योग बनेंगे| कोई नया काम बनेगा, पदोन्नति का योग है| दामपत्य सुख भोग में वृद्धि होगी, व्यर्थ की भागदौड़ से बचे| कानूनी विवाद का सामना करना पड़ेगा, असफलता में सफलता मिलेगी| भूमि वाहन की खरीद फरोख्त होगी, पारिवारिक समस्या समझौते से सुलझेगी व्यर्थ कानूनी उलझन से बचे, शत्रु षड़यंत्र से बचे, दूषित वातावरण से दूर रहे, बदमाश तत्व उलझाने की कोशिश करेंगे। तुला राशि- रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तु, ते आपकी राशि का स्वामी शुक्र है। नई खुशियों का संयोग बनेगा| उपयोगी वस्तु खरीदी जाएगी, नए काम बनेंगे| भूमि वाहनादि लेन देन से लाभ होगा| राज समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, कानूनी विवाद सुलझेगा, गृहस्थी में सरसता बनाए रखे| साहित्य संगीत में रुचि बढ़ेगी, रोग कष्ट से राहत मिलेगी| घर गृहस्थी में चहल पहल बढ़ेगी, भाग्य का सितारा चमकेगा| आप का नया रास्ता खुलेगा, यह वर्ष कुछ विशेष लाभ लिए है| पुरानी निराशा आशा में बदल जायेगी| शुभ खबर आएगी| इच्छित वस्तु का लाभ मिलेगा| मंगलोत्सव का समाचार मिलेगा| बढ़ते जनसंपर्क से लाभ उठाने में आप सफल होंगे| देश विदेश से शुभ समाचार मिलेगा| अपने कर्तव्यों का पालन करे| पदोन्नति हर्ष उल्लास का कारण बनेगी, गृह चाल परिवर्तनकारी है| कारोबार में तरक्की होगी| सहयोग से काम बनेगा| खरीद फरोक्त में मुनाफा होगा| मर्यादा रहित व्यवहार से बचे रहे| इष्ट मित्रों के साथ यात्रा में जाना होगा| परिवार में आगन्तुकों के आने से खुशी होगी| किसी मित्र के सहयोग से पर्याप्त लाभ होगा| विशेष कार्य स्थिगत रखे| प्राप्त समाचार से नए कार्यों की स्थिति मजबूत तथा बलवती होगी। वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू आपकी राशि का स्वामी मंगल है। अनावश्यक व्यय व्यर्थ के झमेलों से बचे रहे। बढ़ती जिम्मेदारी को संभाले, अतीत के संदर्भ में अनुसंधान से लाभ होगी| रोग ऋण से राहत मिलेगी| कर्त्तव्य के प्रति सचेत रहे| पदोन्नति से हर्ष होगा| दौड़ धूप के चलते सेहत का ध्यान रखे, सोच समझ कर कार्य प्रारंभ करे| कानूनी विवाद से राहत मिलेगी, चल अंचल संपत्ति में इनाफा होगा| सोची समझी योजना कारगार होगी| नए मेहमान के आने से खुशी होगी| मित्रों के संग यात्रा का अवसर मिलेगा| दुविधाजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा| देश देशांतर के समाचार मिलेंगे| मित्रों के साथ यात्रा पर जाना होगा| अचानक लाभ होगा| बढ़ते उत्तरदायित्व को संभाले, मौसम की प्रतिकूलता से बचे रहे| धार्मिक अनुष्ठान तथा देव दर्शन का लाभ होगा| धन प्राप्त की नई रुप रेखा बनेगी| गृहस्थी कटुता वादिता तदन्तर सरसता बढ़ेगी, दौड़ धूप के चलते सेहत का ध्यान अवश्य ही रखे| धनु राशि- ये, यो, भ, भी, भू, धा, फा, ढ़ा, आपकी राशि का स्वामी गुरु है। पड़ोसियों द्वारा अमर्यादित व्यवहार से क्षोभ होगा| सहयोगियों के साथ मौज मस्ती का मौका मिलेगा, मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी, प्यारप्रीत का चक्कर चलेगा| गृहानुसार असामान्य परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है| इष्ट मित्रों के सहयोग की आशा व्यर्थ रहेगी| अपेक्षित सफलता मिलेगी, बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी| सामाजिक कार्य में सफलता मिलेगी| दाम्पत्य एवं पारिवारिक सुख भोग का अवसर मिलेगा| संपर्को से लाभ मिलेगा, घर गृहस्थी में सामंजस्य बनाए रखे, प्रतिकूल वाहनादि से लाभ मिलेगा, मेहमान से मन प्रसन्न रहेगा| गृहस्थी के अंतर विरोध से बचे रहे| वाणी पर नियंत्रण से लाभ होगा, बच्चों का समय खेल कूद में बीतेगा| महिलाओं को मनपसंद वस्तु मिलेगी| उच्चाधिकारियों की घनिष्ठा श्रेष्ठ नहीं होगी| व्यापार में नयी योजनना बनेगी| सामाजिक एवं आध्यत्म उन्नति होगी| बच्चों का परिणाम श्रेष्ठ होगा| राजनीतिक संपर्क संबंध से लाभ होगा| विरोधी को शिकस्त मिलेगी| मकर राशि- भो, जा, जी, खी, खा, खे, खू, गा, गी आपकी राशि का स्वामी शनि है। बढ़ते उत्तरदायित्व को आप संभाल लें| विकास की नई दिशा मिलेगी| दाम्पत्य सुख मिलेगा, पड़ोसियों के अमर्यादित व्यवहार से क्षोभ होगा| खरीद फरोख्त का विचार होगा| दाम्पत्य सुख मिलेगा| रुका हुआ धन मिलेगा, मेहनत के चलते सितारा बुलंद होगा| उपयोगी वस्तु खरीदी जायेगी, चल अचल संपत्ति से लाभ होगा| समायोजित लाभ होगा| कानूनी विवाद मध्यस्थता के सुलझेगें मामूली विवाद को अनावश्यक तूल न दें| व्यापार में सोच विचार से काम ले| शिक्षा व व्यवसाय के क्षेत्र में व्यय होगा| मित्र मिलन मांगलिक अवसर पर सुख का अनुभव होगा| शत्रु षड़यंत्र में व्यस्त रहेगा| कानूनी विवाद में विजय होगी, समय आप की प्रतीक्षा कर रहा है| अपनी परिस्थितियों पर काबू पाने का प्रयास करे| नए संपर्क का लाभ होगा| रुका हुआ धन मिलेगा| योजना सहयोग से पूर्ण होगी| आपके शत्रुओं को मुंह की खानी पड़ेगी, ध्यान रखे| गृहानुसार व्यापार क्षेत्र में पर्याप्त वृद्धि होगी| व्यर्थ भ्रमण से बचे रहे| ललित कलाओं से रुचि बढ़ेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, राज समाज में मान सम्मान बढ़ेगा| पुराने रोग, ऋण आदि से छुटकारा मिलेगा| व्यापार वृद्धि होगी| कुंभ राशि- गू, गे, सो, सा, सी, सू, से, सो, दा आपकी राशि का स्वामी शनि है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा| कानूनी उलझनों से दूर रहे| मंगलोत्सव मिलन होगा| विकास को नई दिशा मिलेगी, दामपत्य सुख मिलेगा| खरीद फरोख्त के योग बनेंगे| समय कुछ विशेषताएं लिए आ रहा हैं| रुका हुआ धन मिलेगा| अतीत से अनुसंधान का लाभ होगा| आपकी मेहनत आपको लाभान्वित करेगी| उपयोगी वस्तु खरीदी जाएगी| सुख होवे| चल अचल से लाभ होगा, सोचे काम चलेंगे, कानूनी विवाद मध्यथता में सुलझ जायेगा| मित्रों से आर्थिक मदद मिलेगी| अनापेक्षित आवागमन से क्षोभ होगा| इच्छित भूमि वाहनादि का लेन देन होगा| परिवार में मंगलोत्सव हास्य रस बढ़ेगा, बनते बिगड़ते परिवेश में नए आयाम मिलेंगे, नित्यानंद का अनुभव होगा| घर गृहस्थी में सरसता बढ़ेगी, दिनचर्या अव्यवस्थित न होने दें| काम में लाभ होगा| सेहत पर मौसम का असर पड़ेगा| नौकरी की कठनाई हल होगी| घर गृहस्थी का विचार पूरा हो जायेगा| राजकीय आश्वासन भाग्य की विडम्बना जाने परदेश से शुभ समाचार मिलेगा। मीन राशि- दी, दू, थ, फ, त्र, द, दो, चा, ची आपकी राशि का स्वामी गुरु है। कर्म उद्योग में शिथिलता नुकसानदायक होगी| वाणी पर नियंत्रण बनाए रखे| धन प्राप्त का नया रास्ता खुलेगा| राजनीतिक संपर्क से फायदा मिलेगा| पड़ोसी तथा उच्चाधिकारी गतिरोध पैदा करेगा| मर्यादा रहित व्यवहार छोड़ दें| अधूरा पड़ा काम पूरा हो जायेगा| दोस्तों के साथ समय निकालेंगे| परिवार में खुशी तथा मंगलोत्सव व मिलन हर्षोल्लास होगा| योजना पूर्ति में मदद होगी| प्रतिष्ठा प्रतियोगिता में विजय होगी| ध्यान रखे| स्थानान्तरण सुखद नहीं, गृहदशा का सुधार कराए| सौम्य समृद्धि की वृद्धि से साथियों को परेशानी होगी| दीर्घ कालीन विवाद सुलझ जायेगा| लंबी यात्रा को टाल दें| योजना में धन खर्च होगा| बढ़ते उत्तरदायित्व से लाभ होगा| घरेलू एवं परिवारिक समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें| अन्यथा विरोधी घात करेंगे| खर्च लाभ समान रहेगा| पड़ोसी उच्चाधिकारी गतिरोध पैदा करेगा| समय स्थिति का ध्यान रखकर स्थिति को संभाल लें, अन्यथा कष्ट व विचार भेद पैदा होगा। - इति शुभम डॉ.पी.एल.गौतमाचार्य