लेख
31-Dec-2025
...


शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, पौष शुक्ल पक्ष, शिशिर ऋतु, गुरु उदय पूर्वे तिथि शुक्रास्त पश्चिम हेमंत ऋतु तिथी त्रियोदशी, गुरुवार, रोहिणी नक्षत्रे, शुभ योगे, कौलव करणे, वृष की चंद्रमा, प्रदोष व्रत, जातकर्म, नामाकरण, अन्नप्रासन तथापि दक्षिण दिशा की यात्रा शुभ उत्तम होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, कुशल वक्ता, अधिवक्ता, शासक, प्रशासक, उत्तम व्यापारी, शिक्षक, लेक्चरार, प्रोफेसर, प्रिन्सपल, पत्रकार, जर्नलिस्ट, चूना-छुई का व मायनिंग का व्यापारी तथा दूध की डेरी वाला, क्राकरी वाला होगा। मेष राशि :- मान-प्रतिष्ठा बाल-बाल बचे, किन्तु कार्य व्यावसाय गति उत्तम होगी। वृष राशि :- धन प्राप्त के योग बनेंगे, नवीन मैत्री व मंत्रणा अवश्य प्राप्त होगी। मिथुन राशि :- इष्ट मित्र सहायक रहे, व्यावसायिक क्षमता में वृद्धि अवश्य होवेगी। कर्क राशि :- सामाजिक मान प्रतिष्ठा, कार्यकुशलता से संतोष, रुके कार्य अवश्य बनेंगे। सिंह राशि :- परिश्रम से समय पर सोचे कार्य पूर्ण होंगे तथा व्यवसाय गति मंद हो। कन्या राशि :- अधिकारियों का समर्थन फलप्रद रहे, कार्य कुशलता से संतोष होगा। तुला राशि :- दैनिक व्यवसाय गति उत्तम तथा व्यवसायिक चिन्ताएं कम रहेंगीं। वृश्चिक राशि :- कार्यगति में सुधार होगा, असमंजस तथा सफलता न मिलेगी, ध्यान दें। धनु राशि :- स्थिति अनियंत्रित रहे किन्तु स्थिति नियंत्रित करना परम आवश्यक होगा। मकर राशि :- मानसिक खिन्नता एवं भाव में अशांति उद्विघ्नता अवश्य बनेगी। कुंभ राशि :- योजनाऐं फलीभूत होंगी, विघटनकारी तत्व परेशान अवश्य करेंगे। मीन राशि :- मनोबल उत्साह वर्धक होगा तथा कार्यकुशलता से संतोष होगा। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका