राज्य
31-Dec-2025
...


पटना, (ईएमएस)। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी नेता लोकबंधु राजनारायण जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की, और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लोकबंधु राजनारायण जी सादगी पुर्ण जीवन जीने वाले, कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पित और सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर थे। उनका जीवन संघर्षों के साथ विरोध और लोक कल्याण के लिए समर्पित रहा और उन्होंने लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए अनवरत संघर्ष और आंदोलन किया और लोकतंत्र को जीवंत रखने के प्रति उनकी सोच के कारण लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती मिली। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.तनवीर हसन, प्रदेश महासचिव मदन शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो.नवल किशोर यादव, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रदेश महासचिव डॉ.कुमार राहुल सिंह, मुकुंद सिंह, प्रमोद कुमार राम, बल्ली यादव,भाई अरुण कुमार, संजय यादव, निर्भय अंबेडकर, डॉ.प्रेम कुमार गुप्ता, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमर राय, अनीता भारती, उत्पल बल्लभ, राजेश पाल, उपेंद्र चंद्रवंशी, शैलेश यादव, चंदेश्वर प्रसाद सिंह निरंजन कुमार चंद्रवंशी, गणेश कुमार यादव, रोहन लाल, प्रो.अभय कुमार, प्रो.चित्रगुप्त यादव सहित अन्य गणमान्य नेताओं ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। संतोष झा- ३१ दिसंबर/२०२५/ईएमएस