राज्य
31-Dec-2025
...


पटना, (ईएमएस)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.के.बी.सहाय की 127 वीं जयन्ती बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम पटना में मनायी गई। समारोह की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने की। इस अवसर पर राजेश राम ने स्व.के.बी.सहाय के प्रति श्रद्धाँजलि अर्पित करते हुए कहा कि बिहार में जमींदारी प्रथा के उन्मूलन तथा भूमि सुधार कार्यक्रम को लागू करने में स्व. सहाय की बड़ी भूमिका थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के राजस्व मंत्री तथा बाद में मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने दलितों, पिछड़ों तथा अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए अनेक कार्यक्रम को लागू किया जिसका लाभ आज समाज के इन वर्गों में विकास के रूप में देखा जा सकता है। इसके पूर्व स्व. कृष्ण बल्लभ सहाय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ.मदन मोहन झा, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, रेखा दास, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, मनोज शर्मा, अरविन्द लाल रजक, मृणाल अनामय, डॉ.विनोद यादव, कमलदेव नारायण शुक्ला, शशि भूषण राजपूत,नदीम अंसारी, अमन कुमार, अरूण पाठक,राहुल मिश्रा, डॉ.हेमन्त कुमार, प्राची सिन्हा, सुनील कुमार सिंह, हेमन्त कुमार, कामेश्वर झा, शहाबुद्दीन, शशि भूषण वर्मा समेत उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने भी स्व. सहाय के चित्र पर माल्यार्पण किया। संतोष झा- ३१ दिसंबर/२०२५/ईएमएस