गुना (ईएमएस) नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता के साथ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिकरवार,वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद गुप्ता महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमति राजेश राजपूत,मण्डल अध्यक्ष अर्जुन राजपूत,परेश भार्गव पार्षद कैलाश धाकड,राजू ओझा,ममता तौमर,विनोद लोधा, आदि ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र के लाडले सांसद,विकास के मसीहा, जन नायक केंद्रीय मंत्री श्रीमंत महाराज साहब ज्योतिरादित्य सिंधिया जी का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया। सर्व प्रथम प्रातः 9:00 बजे नजूल कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 18 के नवीन पार्क का नामकरण राजमाता साहब के नामकरण कर पौधारोपण रोपण किया गया, इसके पश्चात अन्नपूर्णा भोजनालय, सेवा भारती, जिला चिकित्सालय में मरीजों के परिजनों को भोजन प्रसादी का वितरण किया तथा सभी ने उनके साथ बैठकर भोजन किया। चिकित्सालय के अनाथालय में बच्ची का जन्मदिन मनाया व आवश्यकतानुसार कंबल प्रदान करने की घोषणा की है। सभी नेतागणों ने सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय पहुंचकर रक्तदान में हिस्सा लिया। इसके पश्चात कैंट गौशाला में गायों को गुड़ एवं हरा चारा खिलाया गया । नगर पालिका अध्यक्ष एवं सभी नेतागण ,12:00 गरीब वस्ती कंचनपुरा में पहुंचकर जरूरतमंदों को कंबल वितरण किये। नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता ने बताया कि सांय 6:00 बजे वृद्ध आश्रम में वृद्ध जनों को भोजन करवा कर महाराज साहब श्रीमंत सिंधिया जी के लिए स्वस्थ्य जीवन , दीर्घ आयु एवं सफल राजनैतिक जीवन के लिए आशीर्वाद की कामना की है। इस अवसर पर भाजपा नेता महेन्द्र कुशवाह, शिवनारायण कुशवाह, शशि राठौर ,कवीन्द्र चौहान,बन्टी अहिरवार आदि उपस्थित रहे। नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता ने वृद्धाश्रम में आने हेतु शहर के सभी सम्माननीय पार्षद गणों, भाजपा के वरिष्ठ जनों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों से सेवाकार्य में आने का अनुरोध किया है।(सीताराम नाटानी ईएमएस)