राज्य
02-Jan-2026


जबलपुर, (ईएमएस)। रांझी थाना अतंर्गत रक्षा कर्मचारी कालोनी में काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने गए एक परिवार के सूने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सोने चांदी के जेवर सहित नगदी रुपए चोरी कर ले गए| रांझी पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार रक्षा कर्मचारी कालोनी रांझी निवासी 55 वर्षीय सौरभ बैनर्जी गत 28 दिसंबर 2025 को अपने परिवार सहित काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने गया था, जहां से गत रात लगभग 8 बजे अपने घर वापस आया तो उसके होश उड़ गए| मेन दरवाजे का ताला टूटा था| अंदर रखी आलमारी का ताला टूटा था जिसमें रखे सोने का नेकलेस वजनी 2 तोला, मोती का नेकलेस सोने का वजनी 1 तोला, अंगूठी 4 नग, चैन वजनी 1 तोला, 1 नग लेडिज अंगूठी, 3 नग छोटी अंगूठी, चांदी की कटोरी, 2 सिक्के, चाबी का छल्ला, मंगलसूत्र चांदी का, 1 स्मार्ट वॉच, 1 टाईटन कम्पनी की वॉच, 1 सोनाटा कम्पनी की वॉच, नगदी 2 हजार रूपये अज्ञात चोर चोरी कर ले गए| पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 331(1), 305(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। शहबाज / मोनिका / 02 जनवरी 2026/ 05.05