धार्मिक शहर कोम में भी हिंसा, राजशाही समर्थक नारे लगाए गए तेहरान (ईएमएस)। ईरान में महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन लगातार छठे दिन भी जारी है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। ये प्रदर्शन ईरान के पवित्र शहर कोम तक फैल गए हैं। जो शिया धर्मगुरुओं का एक प्रमुख गढ़ है। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, भारी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने राजशाही के समर्थन में नारे लगाए। इससे पहले 31 दिसंबर को भी एक शख्स की प्रदर्शन के दौरान गोलीबारी में मौत हो गई थी। इसमें अब तक 6 आम लोगों और 1 सिक्योरिटी फोर्स की मौत हो चुकी है। प्रदर्शन के चलते 31 दिसंबर को भी एक 21 साल के पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी और लगभग 13 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। ईरान में प्रदर्शन की शुरुआत 28 दिसंबर को हुई थी। तब राजधानी तेहरान में व्यापारियों ने इसकी शुरुआत की थी। अब इसमें हजारों जेन जी भी शामिल हो चुके हैं। विनोद उपाध्याय / 02 जनवरी, 2026