- 9 से 11 जनवरी तक मिनोचा कॉलोनी में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब बिलासपुर (ईएमएस)। विश्व विख्यात आध्यात्मिक कथावाचक जया किशोरी का तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा कथा एवं भजन कार्यक्रम 9 से 11 जनवरी तक मिनोचा कॉलोनी में आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन प्रेम सेवा परिवार के तत्वावधान में हो रहा है, जिसमें प्रतिदिन 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसके लिए मिनोचा कॉलोनी में भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है।प्रेम सेवा परिवार के पदाधिकारियों ने पत्रकारवार्ता में बताया कि शहर में यह पहली बार है जब जया किशोरी नानी बाई का मायरा कथा का वाचन करेंगी। मायरा विवाह में होने वाला भात का पावन प्रसंग है, जो विशेष रूप से महिलाओं में प्रचलित है। जया किशोरी इसे कथा और भजनों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचा रही हैं। नानी बाई की प्रेरक कथा विमल अग्रवाल ने बताया कि संत नरसिंह मेहता की पुत्री नानी बाई ने अपना सर्वस्व भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित कर दिया था। उनकी पुत्री सुलोचना के विवाह में जब भात भरने का समय आया, तब स्वयं भगवान श्रीकृष्ण भात लेकर आए और जूनागढ़ में आठ पहर अन्नदान का वरदान दिया। इसी प्रेरक प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन जया किशोरी कथा में करती हैं। व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगी। कथा स्थल तक पहुंचने के लिए निशुल्क ई-रिक्शा, चार प्रवेश द्वार, पर्याप्त बैठक व्यवस्था, पार्किंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम का सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। इस आयोजन में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। मनोज राज/योगेश विश्वकर्मा 04 जनवरी 2026