नई दिल्ली (ईएमएस)। राजधनी दिल्ली में हाईकोर्ट के निर्देश पर तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध निर्माण ढहाया गया तो बवाल खड़ा हो गया। कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी है। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया है और एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। बता दें कि देखते ही देखते बवाल बड़ा रूप से रहा है। वहीं, पथराव और आगजनी के बीच पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लाठी चार्ज भी किया गया। पुलिस के मुताबिक, इस अभियान को शुरू करने से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, ताकि कोई बवाल न हो। इसी के मद्देनजर कई जोन में वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया गया था। स्थानीय शांति समितियों के सदस्यों के साथ समन्वय बैठकें भी की गई थीं। बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से राजघाट तक फ्लाईओवर रेलवे द्वारा बनाया जाना है, जिसके निर्माण में ये अतिक्रमण बाधा बन रहा था। फ्लाईओवर के लिए पीछे पिलर भी गढ़ चुके हैं। इसी निर्माण में यह अवैध निर्माण बाधा बन रहा था। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/07/ जनवरी /2026