दो लावारिस शवो का किया अंतिम संस्कार जबलपुर, (ईएमएस)। मोक्ष मानव सेवा संस्थान सेवा समिति द्वारा एक निराश्रित को मोक्ष आश्रम में आश्रय दिया गया, वहीं दो लावारिस शवों का मोक्ष संस्था ने तिलवारा मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया| मोक्ष संस्था के प्रमुख आशीष ठाकुर ने बताया कि भेड़ाघाट पुलिस की सूचना पर एक 65 वर्षीय निराश्रित ठंड में बिना कपड़ों के भटक रहा था| मोक्ष संस्था ने उसे मोक्ष आश्रम में आश्रय दिया और संपूर्ण व्यवस्था की| इसी प्रकार रेलवे पुलिस से सूचना मिलने पर मोक्ष संस्था द्वारा दो शवों का अंतिम संस्कार किया गया| आशीष ठाकुर का कहना है कि स्वंयसेवी संस्था मोक्ष को नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन से संसाधनों की दरकार हैं, कई बार ध्यानाकर्षण के बाद भी मदद नहीं मिल पा रही है| सुनील साहू / मोनिका / 08 जनवरी 2026/ 5.57