राज्य
08-Jan-2026


जबलपुर, (ईएमएस)। गोहलपुर की सकरी पुलिया के कारण यातायात में भारी व्यवधान पैदा हो रहा है| आये दिन जाम लगा रहता है| नागरिक बहुत परेशान हैं| इस अहम मुद्दे को लेकर नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच द्वारा आज 9 जनवरी को दोपहर 12 बजे महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू से विस्तृत चर्चा की जाएगी| चर्चा के दौरान नगर निगम संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे| जनसंगठनों ने स्पष्ट के किया कि इस मुद्दे पर समाधान होना तुरंत आवश्यक है| डॉ.पीजी नाजपांडे, रजत भार्गव, टीके रायघटक, डीके सिंह, सुभाष चंद्रा, एड.वेदप्रकाश अधौलिया, सुशीला कनौजिया, गीता पांडे, डीआर लखेरा आदि ने उपस्थिति की अपील की है| सुनील साहू / मोनिका / 08 जनवरी 2026/ 4.12