क्षेत्रीय
08-Jan-2026
...


- अज्ञात ग्रामीण की ठंड के कारण हुई मृत्यु कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत एक अज्ञात ग्रामीण की ठंड के कारण मृत्यु हो गई है। मृतक के विषय में और जानकारी हासिल की जा रही है। जानकारी के अनुसार कटघोरा क्षेत्र के कसाई पाली ग्राम में निर्मित यात्री प्रतीक्षालय में एक व्यक्ति मृत हालत में मिला। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु ठंड के कारण हुई है। दीपका पुलिस मृतक के विषय में जानकारी हासिल करने का प्रयत्न कर रही है। 08 जनवरी / मित्तल