क्षेत्रीय
08-Jan-2026


सीहोर (ईएमएस)। देश में शरबती गेहूँ का सर्वाधिक उत्पादक जिला सीहोर है और मध्यप्रदेश शरबती गेहूँ उत्पादक और निर्यातक है। शरबती गेहूँ का आटा देश में उच्चतम गुणवत्ता वाला माना गया है। जिले में लहसुन, अदरक, प्याज, चना, सोयाबीन और दालों का सबसे उत्पादक जिला माना गया है। जिले में जैविक उत्पादों की खेती का रकबा भी अच्छा खासा है। सोयाबीन, गेहूँ, मक्का, लहसुन, प्याज और फूलों का भी अच्छा उत्पादक होता है। इसी के साथ ही दुग्ध का भी अच्छा उत्पादक है। वर्तमान में आबादी के पोषण के लिए उसी अनुपात में फसलों का उत्पादन, कृषि गतिविधियों और खाद्य व्यापार में वृद्धि जरूरी हो जाती है। इसीलिए मध्यप्रदेश को फ़ूड बास्केट ऑफ इंडिया कहलाने का गौरव मिला हैं। प्रदेश को 7 बार कृषि कर्मण पुरस्कार मिला है। विमल जैन ईएमएस / 08/01/2026