राज्य
09-Jan-2026


जबलपुर, (ईएमएस)। मध्यप्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि प्रदेश के नवनियुक्त कर्मचारियों का शोषण रोका जाए| सरकार ने वित्तीय हवाला देते हुए स्टायफंड की व्यवस्था की है और उन्हें 70 प्रतिशत वेतन दिया जाता है। शासन को इस ओर ध्यान देते हुए यह व्यवस्था तत्काल बंद कर कर्मचारियों को विगत वर्षों का एरियर भी दिया जाना चाहिए। संघ के प्रदेश अध्यक्ष-रॉबर्ट मार्टिन, हेमंत ठाकरे, सुरेंद्र चौधरी, राजकुमार यादव, सुनील झारिया, उमेश सिंह ठाकुर, मानसिंह आर्मो, गोपीशाह, संतोष चौरसिया, फिलिप एंथोनी, धनराज पिल्ले, आदि ने मुख्यमंत्री से इस संबंध में तत्काल आदेश जारी करने की मांग की है| सुनील साहू / मोनिका / 09 जनवरी 2026/ 7.03