- 13 आरोपी को गिरफ्तार नई दिल्ली (ईएमएस)। तुर्कमान गेट हिंसा में आठ आरोपियों को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस हिंसा में छह पुलिसकर्मी घायल है। दिल्ली की अदालत ने तुर्कमान गेट इलाके में मस्जिद के पास अतिक्रमण के खिलाफ अभियान के दौरान हुई हिंसा के मामले में आठ लोगों को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इन आरोपियों को 21 जनवरी तक जेल में रखा जाएगा। अदालत ने पाया कि हिंसा के दौरान इन आरोपियों की मौजूदगी प्रथम दृष्टया स्पष्ट है। इसी मामले में पांच अन्य आरोपियों ने जमानत याचिका दायर की है। उनके वकीलों ने आरोप लगाया कि जेल परिसर में अधिकारियों ने उनके साथ मारपीट की। अदालत ने इस पर जेल अधीक्षक को नोटिस जारी करते हुए पांचों आरोपियों का मेडिकल रिकॉर्ड अगली सुनवाई तक पेश करने का आदेश दिया। जानकारी के अनुसार, हिंसा के संबंध में अब तक एक किशोर सहित कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तारियां सीसीटीवी फुटेज और पुलिसकर्मियों की पहचान के आधार पर की गई हैं। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 109 (हत्या का प्रयास), दंगा करने और लोक सेवकों के काम में बाधा डालने जैसी धाराएं लगाई गई हैं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/10/ जनवरी /2026