राजगढ़ (ईएमएस ) स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं युवा दिवस के पावन अवसर पर आज प्रातः 9 बजे उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तोलानी,नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू, पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, सांसद प्रतिनिधि मनोज हाड़ा, के.पी. पंवार, श्याम मंडलोई,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती निधि भारद्वाज सहित जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अनुशासनबद्ध पंक्तियों में खड़े स्कूली बच्चों ने एक साथ सूर्य नमस्कार कर ऊर्जा, एकता और स्वस्थ भारत का संदेश दिया। आयोजन के माध्यम से युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों—स्वस्थ शरीर, सशक्त मन और राष्ट्र निर्माण—से जोड़ने का प्रेरक प्रयास किया गया। स्वामी विवेकानंद जयंती पर उत्कृष्ट विद्यालय में अनुशासनबद्ध पंक्तियों में खड़े स्कूली बच्चों ने एक साथ सूर्य नमस्कार कर ऊर्जा, एकता और स्वस्थ भारत का संदेश दिया। आयोजन के माध्यम से युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों—स्वस्थ शरीर, सशक्त मन और राष्ट्र निर्माण—से जोड़ने का प्रेरक प्रयास किया गया। निखिल कुमार (राजगढ़)12/1/2026