घर में घुसकर तोड़फोड़ का आरोप, चाकू लगने से एक घायल भोपाल(ईएमएस)। पुराने शहर के छोला इलाके के मालीखेड़ा में शनिवार रात बच्चों के बीच मामूली झगड़े से शुरु हुए विवाद का बड़े विवाद का रुप में ले लिया। इसे लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर हंगामा हो गया। दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर लाते-घूसें चले साथ ही चाकू भी लहराए। इतना ही नहीं लोगों पर घर में घुसकर भी तोड़फोड़ के आरोप भी लगे है। हंगामे की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने काफी प्रयासो के बाद विवाद को कराते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया। मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हुआ है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला कायम किया है। फिलहाल पुलिस पीड़ितो के बयान दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मालीखेड़ा में रहने वाले महेंद्र रावत निजी काम करते हैं। शनिवार रात को वह पत्नी के साथ बच्चे को इलाज के लिये अस्पताल लेकर जा रहे थे, कॉलोनी में रास्ते में लोगों के बीच झगड़ा होता देख वह मामला जानने वहॉ पहुंचे। बताया गया है की मारपीट के दौरान उन्होनें बीच-बचाव करने का प्रयास किया इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके पेट में छुरी से घातक वार किया लेकिन गनीमत रही कि वार उनके हाथ में लगा जिससे उन्हें जानलेवा चोटं नहीं आई। पुलिस ने घायल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रत्यक्षदर्शियो का कहना है की रात में कॉलोनी के दो अलग समुदायों के बच्चों के बीच कुछ झगड़ा हुआ था। एक पक्ष की महिला ने दूसरे पक्ष के बच्चे को मार दिया था, जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई इसके बाद विवाद बढ़ने लगा था। कहासूनी से शरु हुआ झगड़ा मारपीट में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच चाकू बाजी हो गई, इसी दौरान घायल मौके पर पहुंचा था। तभी उस पर भी किसी ने हमला कर दिया। वहीं एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने के भी आरोप लगाये है। थाना पुलिस का कहना है, की अज्ञात आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट करने के आरोपो में आगे की जॉच भी कर रही है। जुनेद / 12 जनवरी