सेंचुरियन (ईएमएस)। शेरफेन रदरफोर्ड के शतक से दक्षिण अफ्रीका में जारी एसए 20 क्रिकेट लीग में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने मुंबई केपटाउन को 53 रन से हरा दिया। प्रिटोरिया कैपिटल्स ने इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 185 रन बनाए थे। वहीं इसके जवाब में मुंबई केपटाउन 20 ओवर में 7 विकेट पर 132 रन बना पायी। प्रिटोरिया की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। सलामी बल्लेबाज शाई होप केवल 7 रन ही बना पाये। इसके बाद अन्य बल्लेबाज भी असफल रहे। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस और शेरफेन रदरफोर्ड ने पांचवें विकेट के लिए 69 रन बनाकर पारी को संभालने का प्रयास किया। ब्रेविस 34 रन बनाकर आउट हुए। वहीं रदरफोर्ड ने 53 रन बनारक टीम को 185 रनों तक पहुंचाया। वहीं 186 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई केपटाउन 20 ओवर में 7 विकेट पर 132 रन बना पायी और उसे 53 रनों से हार का सामना करना पड़ा। उसकी ओर से केवल रिजा हेंड्रिक्स ही 68 रन बना पाये। वहीं अन्य बल्लेबाज असफल रहे। वहीं प्रिटोरिया की ओर से गिडोन पीटर्स ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए। इस जीत के साथ ही कैपिटल्स अंकतालिका में पहले स्थान पर चली गई है। ईएमएस 13जनवरी 2026