मनोरंजन
13-Jan-2026
...


-10 सालों से भारत में है, शिव की है भक्त, हिंदुस्तानी लड़के की बनना चाहती है दुल्हन नई दिल्ली,(ईएमएस)। डेटिंग रियलिटी शो स्प्लिट्सविला 16 शुरू हो चुका है। प्यार की तलाश में देशभर से कई लड़के-लड़कियां शो में शामिल हुए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियों में अफगानिस्तान से आई ब्यूटी क्वीन सदफ हैं। इसकी वजह काफी दिलचस्प है। सदफ अफगानिस्तान की रहने वाली हैं लेकिन पिछले 10 सालों से वह हिंदुस्तान में ही रह रही हैं। सदफ किसी हिंदुस्तानी लड़के की दुल्हन बनना चाहती हैं। स्प्लिट्सविला 16 शो में उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान से आई सदफ मुस्लिम हैं। लेकिन वह अपने नाम के साथ शंकर भी लगाती है। ऐसे में शो के होस्ट कंफ्यूज हो गए। सदफ से पूछा कि उनके नाम की मिस्ट्री क्या है। उन्हें शंकर सरनेम कैसे मिला? सदफ ने बताया कि वह शिव भक्त हैं। शिव में उनकी आस्था है। इसलिए उन्होंने अपने नाम में शंकर जोड़ लिया है। सदफ की ये बात सुनकर होस्ट समेत वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए। सभी ने सदफ की तारीफ की। मुस्लिम होकर सदफ पूजा-पाठ और व्रत भी रखती हैं। अपने इंस्टा पोस्ट में उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी। सदफ का कहना है कि उन्हें भारत से प्यार है। रियल लाइफ में सदफ काफी ग्लैमरस हैं। बिकिनी, शॉर्ट ड्रेसेस में उनके कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। सदफ स्टाइल स्टेटमेंट और खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से कम नहीं हैं। वह काफी कॉन्फिडेंट और बिंदास हैं। सदफ का बेबाकपन लोगों का दिल जीत रहा है। बता दें सदफ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। स्प्लिट्सविला 16 में नजर आने के बाद से सदफ की पॉपुलैरिटी और ज्यादा बढ़ गई है। सदफ शो जीत पाती हैं या नहीं, ये तो नहीं कहा जा सकता लेकिन उन्होंने पहले एपिसोड से ही लोगों का दिल जीतना शुरू कर दिया है। सिराज/ईएमएस 13जनवरी26