जबलपुर (ईएमएस)। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला जबलपुर के द्वारा शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में जिला स्तरीय ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश और स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन विधायक अशोक रोहाणी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस दौरान प्रदेश सलाहकार शिवनारायण पटेल, शासी निकाय सदस्य सरदार अजीत सिंह सीटू, प्राचार्य श्रीमति शिखा सक्सेना और वरिष्ठ समाजसेवी प्रहलाद पटेल भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश पत्रक का विमोचन कर किया गया। कार्यक्रम में परिषद के शासी निकाय के सदस्य सरदार अजीत सिंह सीटू, प्राचार्य श्रीमति शिखा सक्सेना और प्रहलाद पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जिला समन्वयक घनश्याम रायपुरिया ने ग्रामोदय कार्यक्रम की प्रस्तावना के बारे में बताया। सुनील साहू / मोनिका / 13 जनवरी 2026/ 7.17