क्षेत्रीय
14-Jan-2026


अशोकनगर (ईएमएस)। बुधवार को जिला जेल का निरीक्षण एवं बंदियों से व्यक्तिगत रूप से साक्षात्कार किया गया। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीशगण द्वारा सभी बंदियों से चर्चा की गई। निरूद्व बंदियों से उनके अधिवक्ता के संबंध में जानकारी ली गई तथा जिन बंदियों के अधिवक्ता नहीं थे, उन्हें लीगल एड डिफेंस काउंसल से तत्काल अधिवक्ता नियुक्त किये गये तथा जिन बंदियों को अपने अधिवक्ता, प्रकरण की स्थिति पता न होने से, उनके प्रकरणों के संबंध में संबंधित न्यायालय से जानकारी तलब कर बंदियों को दी गई। साथ ही बंदियों से भोजन एवं स्वास्थ्य संबंधी चैकअप समस्या के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही महिला बेरक में बंदी महिलाओं एवं उनके साथ रह रहे बच्चों के स्वास्थ्य, भोजन, आवास, मनोरंजन एवं शिक्षा के संबंध में जानकारी ली जाकर व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने हेतु जेलर को निर्देशित किया। इसके साथ ही विधिक सहायता, विधिक सलाह, बंदियों के अधिकार एवं प्लीबार्गेनिंग योजना के संबंध में बंदियों को जानकारी दी। बंदी जेल से ही विधिक सहायता से वकील नि:शुल्क ले सकते हैं। ईएमएस/ ओमप्रकाश रघुवंशी/ 14 जनवरी 2026