दतिया ( ईएमएस ) | मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार नगर परिषद सेवढ़ा द्वारा “संकल्प से समाधान अभियान 2026” का आयोजन नगर क्षेत्र में किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य नगरवासियों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाना है। अभियान का प्रथम चरण 12 जनवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें वार्ड स्तर पर शिविर लगाकर नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। द्वितीय चरण 16 फरवरी 2026 से 16 मार्च 2026 तक रहेगा, जिसमें प्राप्त आवेदनों की समीक्षा कर निराकरण किया जाएगा। तृतीय चरण 18 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें शेष लंबित प्रकरणों का निराकरण नगर परिषद एवं विकासखंड स्तर पर किया जाएगा। नगर परिषद सेवढ़ा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं संकल्प से समाधान अभियान के योजना प्रभारी आमिर खान के मार्गदर्शन में अभियान का संचालन किया जा रहा है। श्री खान द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि शिविरों में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। नगर परिषद सेवढ़ा द्वारा नगरवासियों से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं एवं मांगों के समाधान हेतु निर्धारित तिथियों में आयोजित शिविरों में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत करें और अभियान का अधिकतम लाभ उठाएँ।