श्योपुर ( ईएमएस ) | कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा एवं ग्वालियर संभाग आबकारी उपायुक्त ] संदीप शर्मा के मार्गदर्शन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री कमल सिंह सिकरवार के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के विक्रय पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी कमल सिंह सिकरवार ने बताया कि ग्राम ढेंगदा में दबिश दी गई, जहां लगभग 20 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई एवं 300 किलोग्राम लाहन मौके पर नष्ट किया गया। आबकारी बल द्वारा की गई कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 2 प्रकरण दर्ज किये गये। जप्त शुदा सामग्री की कुल कीमत लगभग 34000 रुपये पाई गई। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक संजीव कुमार धुर्वे, आरक्षक राजेंद्र शर्मा, कोक सिंह रावत, मोनू शाक्य एवं अन्य आबकारी बल मौजूद रहा।