क्षेत्रीय
17-Jan-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के जैतपुर में सोशल मीडिया विवाद के बाद हुई चाकूबाजी में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस घटना में दो लोग घायल हुए है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। राजधानी दिल्ली के जैतपुर इलाके में गुरुवार 15 जनवरी देर रात चाकू गोदकर एक 21 साल के लड़के की हत्या कर दी गई। जबकि इस चाकूबाजी में दो युवक घायल गए। दरअसल 15 जनवरी की रात करीब 11:18 पुलिस को झगड़े की सूचना मिली। इस सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को पता चला कि झगड़ा दो पक्षों के निजी विवाद के चलते हुआ था। पुलिस के मुताबिक पीड़ित और आरोपी पक्ष के बीच सोशल मीडिया पर शुरू विवाद शुरू हुआ था। समझौते के लिए दोनों पक्षों के बीच मीटिंग करने की बात तय हुई। प्रिंस नाम के लड़के ने पुलिस को बताया कि इस मामले का एक आरोपी दीपक उसे सोशल मीडिया पर लगातार परेशान कर रहा था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्ष रात 11 बजे मिलने पहुंचे। मीटिंग के दौरान बात बिगड़ गई और बहस झगड़े में बदल गई। इसी बीच वहां मौजूद आरोपियों ने चाकू से हमला किया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/17/ जनवरी /2026