क्षेत्रीय
19-Jan-2026


मक्का की आवक बनी लेकिन भाव नहीं,गेहूं सहित सभी दलहनों को अच्छे दाम छिंदवाड़ा (ईएमएस)। भावांतर में सोयाबीन की बंद हो चुकी है लेकिन इसके बाद भी सोयाबीन की डिमांड बनी हुई है। मंडी में नीलामी में इस तिलहन फसल को अच्छे भाव मिल रहे हैं। सोमवार को मंडी कामकाज के पहले दिन सोयाबीन को 5200 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर व्यापारियों खरीदा। सोमवार को सोयाबीन की 463 क्विंटल आवक मंडी में रही। नीलामी 4100 रुपए से शुरू हुई और अधिकतम 5200 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गई।ध्यान रहे इस बार भावांतर में सरकार ने 5328 रुपए प्रति क्ंिवटल किसानों को देना तय किया था। पहली बार हुआ जब छिंदवाड़ा में भी भावांतर पर सोयाबीन की खरीदी की गई। जिले में किसी समय प्रमुख फसल मानी जाने वाली सोयाबीन का रकबा अब कम हेा गया है। इस साल 15 हजार हैक्टेयर में यह फसल लगाई गई थी। मंडी में गेहूं- मक्का की ही मुख्य आवक रह गई है। दलहन की चना, तुअर और उड़द की आवक कम हो गई है। सोमवार को तीनों फसलों को मिला लें तो 41 क्विंटल आवक हुई। चना औसत 4815 रुपए प्रति क्विंटल, तुअर 6580 और उड़द 6950 रुपए प्रति क्विंटल पर व्यापारियों ने खरीदी। आवक बनी है मक्का की लेकिन भाव नहीं मक्का इस पूरे सीजन में अपने भाव बढऩे का रास्ता देख रहा है लेकिन अभी भी 1800 रुपए प्रति क्विंटल से ज्यादा के दाम नहीं मिल रहे हैं। सोमवार को भी साप्ताहिक बाजार के पहले दिन 51 हजार क्ंिवटल से ज्यादा की आवक हुई। एक हजार से ज्यादा किसान 51 हजार 147 क्विंटल मक्का किसान मंडी में लाए लेकिन भाव 1511 से 1800 रुपए प्रति क्विंटल से ज्यादा के भाव व्यापारियों ने नहीं दिए। औसत दाम 1740 रुपए प्रति क्विंटल तक ही पहुंच पाए। बाजार सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब मक्का के दाम इससे ज्यादा बढऩे की उम्मीद नहीं है। इधर भाव न मिलने के बाद भी आवक का बना रहना यह बात दर्शा रहा है कि किसान अब अच्छे दामों के मिलने की आस छोड़ चुके हैं अब जो दाम मिल रहे हैं उसी में बेचने के लिए मजबूर हो रहे हैं। गेहूं के दाम अभी भी 2600 रुपए से ज्यादा कुसमेली स्थित कृषि उपज मंडी में गेहूं की साल भर आवक होती है। इसके भाव भी अच्छे मिलते हैं। गेहूं का सूखा दाना व्यापारी और ऊंचे दाम में बिकता है। वर्तमान में भी गेहूं 2455 रुपए से 2990 रुपए प्रति क्विंटल पर बिक रहा है। सोमवार को 180 अनुबंध आए और 3957 क्विंटल गेहूं मंडी परिसर में आया। ईएमएस/मोहने/ 19 जनवरी 2026