जबलपुर (ईएमएस)। भंवर ताल गार्डन में भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की महिला विंग द्वारा हल्दी कुमकुम एवं पद वितरण का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रेखा दिनेश साहू और महिला मध्य प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रेखा महेंद्र साहू के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती वर्षा साहू द्वारा पद वितरण किया गया। महिला जिला अध्यक्ष पद पर श्रीमती संगीता साहू, उपाध्यक्ष पूजा साहू, सचिव अलका साहू, उपसचिव सरिता साहू कुंडम, संगठन मंत्री सुषमा साहू, प्रचार मंत्री राधा साहू, रश्मि साहू, मीडिया प्रभारी नीलम साहू, कार्यकारिणी सदस्य चेतना, सपना, नीतू साहू को पौधा देकर पद पर पदस्थ किया। संरक्षक मंजूषा साहू के मार्गदर्शन में हल्दी कुमकुम में सभी महिलाओं ने भाग लिया और अंत में श्रीमती सीता साहू द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। प्रतिभागी महिलाओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सराहनीय कार्य करने वालों को पुररूस्कृत किया गया। सुनील साहू / मोनिका / 21 जनवरी 2026/ 01.46