भोपाल (ईएमएस) । देवास जिले के थाना सिविल लाईन क्षेत्र में चाणक्य पुरी क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक- 20 -01-2026 को मध्यरात्रि 11:20 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल सिविल लाईन थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक जितेंद्र सिसोदिया एवं पायलेट श्रीराम ने मौके पर पहुँचकर बताया कि एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ जाने के कारण, गंभीर रूप से घायल हो गया था। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफ आर व्ही वाहन की मदद से जिला चिकित्सालय देवास में भर्ती करवाया। जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार चल रहा है। जुनेद/21जनवरी2026